चमोली, जून 29 -- नगर पंचायत में दस दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ गैरसैंण। नगर पंचायत द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को नगर पंचायत के अतिथि ग्रह सभागार में हो गया। शैक्षिक समर कैंप में बच्चों ने चित्रकला,नृत्य, पेंटिग, योग शास्त्रीय गायन एवं पारंपरिक लोक आदि की बारीकियों को जाना। गायन प्रतियोगिता में ऋषभ, किरन एवं प्रीति मेहरा तथा चित्रकला में रूद्रा, रोहित रावत एवं दिव्यांशु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद करते हैं। सभासद सोनाली साह, मंगल नारायण, हरेन्द्र, गोविंद, उमा अमन, आयुष सौरभ, सुहानी, प्रतीक एवं हिमांशु सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.