बहराइच, फरवरी 17 -- मोतीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत मिहींपुरवा में संचालित विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने मंगलवार को भाजपा वरिष्ठ नेता एवं विधायक बलहा प्रतिनिधि आलोक जिंदल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया ने संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण की शुरुआत नयापुरवा रोड पर निर्माणाधीन नाले से की गई। यहां उन्होंने कार्य की प्रगति उपयोग की जा रही सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। पोरवाल गली, चिकमंडी मोहल्ला एवं नयापुरवा गांव तक पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित क...