अमरोहा, मार्च 19 -- नगर पंचायत चेयरमैन जुबैर अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। ईओ विपिन कुमार सिंह सेंगर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 26.25 करोड़ अनुमानित आय के सापेक्ष 26.14 करोड़ व्यय का वार्षिक बजट पेश किया, जिसे सभासदों से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास किया गया। चेयरमैन ने बताया कि बजट को जोया-अमरोहा चौराहे के सौंदर्यीकरण, अमरोहा रोड पर कब्रिस्तान के सामने सौंदर्यीकरण, पेयजलापूर्ति के लिए हैंड पंपों के रिबोर व मरम्मत के साथ ही शीतल जल प्याऊ की मरम्मत समेत दूसरे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कस्बे में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। इस पर चेयरमैन ने निस्तारण का सभासदों को आश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.