बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- नगर पंचायत प्रशासन ने आम जनता से मांगे बजट पर सुझाव पावापुरी, निज संवाददाता। नगर पंचायत पावापुरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट तैयार की जा रही है। नगर के समग्र विकास के लिए नगर पंचायत प्रशासन से 25 फरवरी तक आमजनों से बजट पर सुझाव मांगा है। नगर पंचायत ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं से इसके लिए अपील की है। वे अपना सुझाव नगर पंचायत कार्यालय में दे सकते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बजट निर्माण में जनता की भागीदारी ली जा रही है। उनके राय पर विकास योजनाएं बनायी जाएंगी। लोग नगर की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, जल निकासी, पेयजल आपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.