औरैया, दिसम्बर 15 -- फफूंद। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत फफूंद द्वारा नगर क्षेत्र में जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों के लिए नि:शुल्क रैन बसेरा का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह रैन बसेरा नगर के सामुदायिक विकास केंद्र, मुहल्ला भराव में संचालित किया जा रहा है, जहां ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से संचालित इस रैन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। इसका लाभ ऐसे लोग उठा रहे हैं, जो ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होते हैं। रैन बसेरा शुरू होने से असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में यह व्यवस्था बेहद सराहनीय और मानवीय है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.