बरेली, फरवरी 22 -- फतेहगंज पश्चिमी। विद्युत उपकेंद्र के पास पराग बूथ का खोखा लगाने का लोगों ने कड़ा विरोध किया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन ने खोखा हटवा दिया। खोखा नगर पंचायत के कर्मी का होने की चर्चा है। मंडलायुक्त के निर्देश पर दो दिन पहले नगर पंचायत प्रशासन व पीडब्ल्यूडी की टीम ने बिजली घर के पास रोड किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखों को जेसीबी से हटाया था। अगले दिन हटाए गए अतिक्रमण मुक्त कराई जमीन पर नगर पंचायत कर्मी ने पराग की दुकान खोलने की तैयारी कर ली। टिन का खोखा लगाने को पाकड़ के पेड़ के दो टहने काट दिए। कस्बा के नसीम,शकील, अय्यूब,भूरे,रिफाकत, निसार अहमद,कदीर अहमद,इसरार, पप्पू अहमद,बशीर आदि ने अधिकारियों से शिकायत की। सूचना पर शनिवार को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने रोड किनारे रखी जा रहे खोखे को हटवा दिया। ईओ ने खाली कराई भूमि ...