लखीमपुरखीरी, मई 26 -- निघासन। कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर के वंदन योजना के तहत चुने जाने के बाद नगर पंचायत ने इसकी दुकानों में काबिज 43 दुकानदारों को नोटिस भेजी है। इसमें मंदिर की दुकानों में काबिज दुकानदारों से उनके कब्जे व निर्माण की बाबत दस्तावेज मांगे गए हैं। इस नोटिस से भड़के कुछ दुकानदार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी ईओ और चेयरमैन से काफी देर नोंकझोंक हुई। बताया जाता है कि इसके बाद दुकानदारों ने मंदिर कमेटी को किराया देना बंद करके खुद दुकानदारों को पदाधिकारी बनाते हुए एक कमेटी बना ली है। कस्बे के सबसे पुराने और मेन चौराहे पर बने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर की दुकानें एक अरसे से विवाद की जड़ बनी हैं। इन पर वर्षों से काबिज दुकानदारों की वजह से उठापटक होती रहती है। शनिवार को इन सभी दुकानदारों को नगर पंचायत की तरफ से नोटिस मिली। इसमें श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.