रुद्रपुर, जनवरी 1 -- दिनेशपुर। नववर्ष के प्रथम दिन नगर के विभिन्न वार्डों में नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन की अगुवाई में तमाम पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सड़क किनारे कूड़े के ढेरों को हटाया गया और नालियों की तली झाड़ सफाई की गई। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से रैली निकालकर व्यापारियों व नागरिकों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सभासद रीता गाईन, केपीएस ग्रुप मैनेजर चंद्र प्रकाश तिवारी, बलवंत सिंह, रवि चौहान, मुकेश कुमार, क्लेडियस, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...