बुलंदशहर, जनवरी 5 -- नगर पंचायत बीबीनगर द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडोना मार्ग पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों की टीम ने नाले व पुलिया में जमे कूड़ा-कचरा और कीचड़ को हटाया। सोमवार को नगर पंचायत की सफाई टीम ने मंडोना मार्ग स्थित नाले की गहन सफाई की। यह नाला मोहल्ला आजमतारा, बाबा बुद्धनाथ की कुटी, मंडोना मार्ग और बंजड़ी क्षेत्र की जल निकासी का मुख्य स्रोत है। समय-समय पर सफाई न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिसे देखते हुए अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मंडोना मार्ग पर स्थित पुलिया एवं नाले की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि नवनिर्मित नाले सहित पूरे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.