पडरौना, जनवरी 12 -- गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर विधानसभा के तीन बड़े बाजारों को नगर पंचायत बनाने के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसको लेकर व्यापारियों में खुशी का माहौल है। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में क्षेत्र के तीन प्रमुख बाजारों तुर्कपट्टी बाजार, बाढ़ू चौराहा व गुरवलिया बाजार को नगर पंचायत का मानक पूर्ण करने वाला बताया गया है। विधायक के इस पहल से क्षेत्र के व्यापारियों में खासा उत्साह है। व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से बाजारों का सर्वांगीण विकास होगा, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, सफाई जैसी सुविधाओं में सुधार आएगा तथा व्यापार को नई गति मिलेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरवलिया विनोद यादव व उपाध्यक्ष बबलू जायसवाल ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.