अररिया, फरवरी 19 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने नगर पंचायत नरपतगंज में मुक्ति धाम के निर्माण को लेकर मुद्दा उठाया हालांकि संबंधित विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा उन्हें अवगत कराते हुए कहा गया कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जगह को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया। विधायक ने सदन में पूछा कि कहां पर जगह चिन्हित किया गया तथा तब तक इसकी शुरुआत होगी। बताते चले कि नरपतगंज में मुक्ति धाम नहीं होने के कारण लोगों को शव के अंतिम संस्कार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह काफी जन भावना से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कई वर्षों से लगातार इस मुद्दे को लेकर यहां के लोग मुक्तिधाम की मांग करते आ रहे है। विधानसभा में मुक्तिधाम बनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.