कोडरमा, फरवरी 15 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय सभागार, डोमचांच में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीप टीम द्वारा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि की जानकारी दें तथा उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए जागरूक करें। विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने पर बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...