कोडरमा, फरवरी 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत डोमचांच में नामांकन वापसी के अंतिम दिन चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल गया। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कृष्ण मोदी सहित कुल आठ वार्ड पार्षदों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद वार्ड संख्या 11 और वार्ड संख्या 5 में एक भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं बचा है, जिससे प्रशासन और चुनाव आयोग के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 11 से सभी चार प्रत्याशियों सरिता देवी, राखी कुमारी, सुभद्रा देवी और काजल कुमारी ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 12 से अमर कुमार तथा वार्ड संख्या 6 से भी एक प्रत्याशी ने नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन वापसी के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति ...