कोडरमा, फरवरी 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन शनिवार को कर दिया गया। चुनाव चिह्न मिलते ही सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में जुट गए हैं। शनिवार की शाम से ही एयर कंडीशनर से लेकर अन्य चुनाव चिह्न की चर्चा डोमचांच के हर चौक-चौराहों पर देखी गई। सभी यह भी कहते दिखे कि कल से चुनावी दंगल में धूल उड़ने लगेगी। वादे और दावों के बीच वोटरों को रिझाने और मनाने का भी काम शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...