प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- जेठवारा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत डेरवा बाजार में वार्ड नंबर नौ के सभासद 32 वर्षीय पवन पटेल ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि वह बीमारी से परेशान थे। सभासद पवन पटेल पिछले कुछ दिन से बीमार थे। उनको डॉक्टर ने ब्रेन ट्यूमर की बीमारी बताया था। इससे वह परेशान चल रहे और गुमसुम रहते थे। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी घर के बगल में ही खेत में काम करने चली गई। इस दौरान पवन ने मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगा ली। अपरान्ह करीब तीन बजे पत्नी खेत से वापस आई तो पवन को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोग पवन को फंदे से उतारकर डेरवा बाजार में ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पवन को 12 साल का बेटा और आठ साल की बेटी है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.