गढ़वा, फरवरी 22 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव को लेकर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भयमुक्त मतदान के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा विभिन्न वार्डों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मालूम हो कि नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 10 और 17 वार्डों के लिए 92 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि प्रशासन स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.