गिरडीह, जनवरी 10 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत में चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, भूमि सुधार उप समाहर्ता, खोरीमहुआ, सहायक निर्वाची पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी जमुआ व अभिषेक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी होंगे। इसी तरह खोरीमहुआ वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी, धनवार व सहायक निर्वाची पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग रहेंगे। वार्ड संख्या 07 से 11 के लिए निर्वाची पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी, धनवार और उनके साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सन्नी आशीष बालमुचु, प्रक्षेत्र अधीक्षक, कृषि विभाग व अमित क...