लातेहार, नवम्बर 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सुधार कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया है। वार्ड नंबर 8, 9 सहित मेन रोड के विभिन्न स्थानों पर कर्मियों द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जा रहा है। लाइट इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक दर्जनों स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जा चुकी है, जबकि शेष लाइटों को जल्द दुरुस्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों के सुचारू संचालन से रात में आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...