गढ़वा, जनवरी 19 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेत्री किरण देवी ने सोमवार को किसान भवन में वार्ता कर कहा कि पिछले नगर पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वे दूसरे स्थान पर रही थीं। उसके बावजूद उन्होंने कभी मैदान नहीं छोड़ा और लगातार जनता के बीच रहकर समाजसेवा का काम करती रहीं। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। प्रेसवार्ता के दौरान झामुमो कार्यकर्ता हजारी प्रसाद, विकास कुमार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...