कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोडरमा में मंगलवार को नामांकन के दौरान गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद सहित वार्ड पार्षद पद के लिए प्रत्याशी गाजे-बाजे और अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार सिंह समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें विनोद पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, साजिद हुसैन, मनोज कुमार, अंबुज मोहन, राजेश कुमार सिंह एवं पवन माइकल कुजूर शामिल हैं। विनय कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और नामांकन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन के दौरान अपनी-अपनी जीत का दावा किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.