कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोडरमा में अध्यक्ष पद सहित वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। प्रतीक मिलते ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार अभियान को नई गति मिल गई है। अब उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में विविध प्रकार के चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। किसी को छड़ी तो किसी को बिस्किट, तो किसी के हिस्से आया एयर कंडिशनर। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा गया। अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने प्रतीक को जनमानस तक पहुंचाने और उसे अपनी पहचान बनाने में जुट गए हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और अधिक जोर पकड़ने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.