बक्सर, फरवरी 20 -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को नगर पंचायत के सैरातों और बाजारों की बंदोबस्ती के लिए बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी के संचालन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सैरातों और बाजारों की खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्ती करने की कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन तीसरी बार आयोजित इस कार्यवाही में किसी इच्छुक व्यक्ति के द्वारा शामिल नहीं होने से बंदोबस्ती नहीं हो सकी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सैरातों और बाजारों की बंदोबस्ती के लिए कार्यालय द्वारा सूचना प्रकाशित कर विगत 16 और 18 फरवरी को भी बैठक आयोजित की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...