साहिबगंज, जनवरी 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल को शव ढोने के लिए वाहन उपलब्ध हो गया है। नगर पंचायत कार्यालय में पिछले कई सालों से बेकार पड़ी शव वाहन को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मरम्मती के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। पहले इलाज दौरान किसी मरीज की मृत्यु होने के बाद शव को परिजनों को ले जाने में परेशानी होती थी। यह जानकारी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू ने दी है। उन्होंने बताया कि शव वाहन के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा था। नगर पंचायत में शव वाहन था । उसे प्रक्रिया पूरी कर अस्पताल को दे दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को लोगों को काफी सुविधा होगी। वर्ष 2018 में राजमहल के तत्कालीन विधायक अनंत ओझा की ओर से नगर पंचायत को शव वाहन (मोक्ष वाहन)विधायक निधि से उपलब्ध कराया था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.