मुंगेर, जनवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के पुरानी चौक उत्तर बाजार निवासी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी रहे स्व. परमानंद केशरी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित किया गया। साथ ही मनी नदी के किनारे फुलवारी स्थित उनकी समाधि स्थल पर नगर के प्रबुद्ध जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके पुत्र पूर्णानंद केशरी, समाजसेवी राजेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्व. परमानंद केशरी ने हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में काफी विकास किया था। उनका नगर के विकास में अहम योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर राज केशरी, कोमल केशरी, शिवशंकर चौधरी, डा. अशोक केशरी, अमित कुमार आदि समेत अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.