शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी में भैस चोरी कर ले जाने का मामला मंगलवार की दोपहर सोशल मीडिया पर डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। सीसीटीवी फुटेज 02 जनवरी की रात का बताया जाता है। हालांकि बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया से सीसीटीवी वीडियो फुटेज बाद में डिलीट कर दी गई थी।अल्हागंज के मोहल्ला बगिया में गंज मार्ग के पास 02 जनवरी की रात लगभग 11:30बजे का एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रेषित किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक भैंस व उसके बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है कुछ सेकेंड का वीडियो बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि भैस चोरी की घटना के सम्बंध में एक आईजीआरएस के माध्यम से सूचना बगिया प्रथम निबासी एक व्यक्ति द्वारा प्रेषित की गई है जिसकी जांच की जा रही है।

हिंद...