बिहारशरीफ, मई 16 -- नगर पंचायत के चेयरमैन ने दो पक्षों में जारी विवाद को सुलझाया चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के पुरानी शहर में घर का दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू यादव की पहल पर विवाद का निपटारा किया गया। एक पक्ष को दरवाजा खोलने की सहमति दी गयी। बताया गया कि पुरानी शहर के रहने वाले नरेश मोदी एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर छोटा रहने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए पिछले हिस्से में दरवाजा खोल रहे थे। ताकि, आने-जाने में सहूलियत हो सके। लेकिन, मोहल्ले के ही टुनटुन चौरसिया द्वारा दरवाजा खोलने पर रोक लगा दी गयी। विवाद बढ़ने पर चेयरमैन लट्टू यादव ने पहल की। दोनों पक्षों में सुलझ कराया और गरीब परिवार को दरवाजा खोलने की सहमति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.