रांची, दिसम्बर 10 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, राजस्व संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन , नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन और पूर्ण हुए घरों की समीक्षा करते हुए लाभुकों को किस्त राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस निर्गत करने में तेजी लाने तथा वार्षिक लक्ष्य को पूरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.