सुपौल, मार्च 27 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने की। बैठक में नगर के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 46 करोड़ 3 लाख का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए 46 करोड़ 3 लाख का बजट पास किया गया है। इस साल का बजट पिछले साल की तुलना में तीन करोड़ अधिक लाया गया है। कुल बजट का 26.11 प्रतिशत वीरपुर नगर के गरीबों पर खर्च किया जाएगा। योजना पर 28 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर वीरपुर नगर पंचायत का संपूर्ण विकास को देखते इस साल का बजट तैयार किया गया है। बताया कि पिछले वर्ष 43 करोड़ 80 लाख का बजट पास हुआ था, जहां सरकार द्वारा 6 करोड़ 67 लाख रुपए दिए गये थे। इसमें से 5 करोड़ 85 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.