गंगापार, सितम्बर 15 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की 'संभव योजना के तहत नगर पंचायत मऊआइमा में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन 10 बजे से दो बजे तक किया गया था। इस पहल का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, सुनवाई और समाधान सुनिश्चित करना था। लेकिन सोमवार को दोपहर एक बजे तक नगर पंचायत कार्यालय में कोई अधिकारी या लिपिक मौजूद नहीं थे। आजमपुर वार्ड सदस्य अतीक अहमद अंसारी, सदस्य राहुल ठाकुर समेत कई अन्य फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा। वार्ड सदस्यों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.