गाजीपुर, फरवरी 19 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बुधवार को स्थानीय बाजार में पैदल गश्त कर आमजन की समस्याओं का जायजा लिया और तत्काल सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला अस्पताल में नलकूप के लिए बोरिंग कराने, बीआरसी के पास यूरिनल निर्माण, और नगर पंचायत की खाली जमीन पर बोर्ड लगाने के आदेश दिए गए, ताकि अवैध निर्माण रोका जा सके। मेन रोड पर प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि जल निगम की ओर से पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क अब भी ऊबड़-खाबड़ है और कनेक्शन नहीं हो पाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विभागीय जेई को चेतावनी दी कि दो दिनों में पाइप कनेक्शन कर सड़क को बराबर किया जाए ताकि होली से पहले मुख्य बाजार की सड़क का आरसीसी निर्माण संभव हो सके। सड़क किनारे लगे ऑक्टागोनल की अंडरग्राउंड वायरिंग जो खराब ह...