रुडकी, फरवरी 6 -- नगर पंचायत इमलीखेड़ा प्राचीन शिव मंदिर के पास पड़ी नगर पंचायत की करीब आठ बीघा सरकारी भूमि को नगर पंचायत ने कब्जा मुक्त कराया। इस भूमि पर नगरवासियों ने कूड़ा डाल रखा था। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अधिकारियों ने सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को मुक्त कराने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने बताया कि इमलीखेड़ा में प्राचीन शिव मंदिर के पास करीब आठ बीघा सरकारी भूमि खाली पड़ी थी। इस भूमि पर नगरवासी कूड़ा गोबर आदि डाल रहे थे। भूमि पर गहरे-गहरे गढ्डे बने हुए थे। ऐसे में इस भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के लिए कार्रवाई की गई। इसके तहत ट्रैक्टर से कूड़े को उठवाया गया और भूमि को ट्रैक्टर से समतल कराया गया। अब आगे से इस भूमि पर शिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.