मुजफ्फर नगर, मई 15 -- नगर पंचायत बुढ़ाना का सालाना बजट (वित्तीय वर्ष 2025- 26) शासन से स्वीकृत हो गया है। अब कर्मचारियों के वेतन और विकास संबंधित कार्य नियमानुसार होते रहेंगे। यह जानकारी नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने प्रेसवार्ता में दी है। चेयरपर्सन उमा त्यागी ने बताया कि उनके शपथ ग्रहण को दो साल होने वाले हैं। कस्बे की सम्मानित जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन निष्ठा और समर्पण भाव से करने का लगातार प्रयास है। पद धारण करते ही सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। लेकिन कुछ लोग बोर्ड मीटिंग में सिर्फ बजट और विकास कार्यों के प्रस्तावों का विरोध करने आते हैं। हालांकि जनहित में फिर से शासन से नगर पंचायत बुढ़ाना का बजट पारित हो गया है। जिसके लिए हम सभी शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। विकास कार्यों और बजट का विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.