सीवान, दिसम्बर 12 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए वाटर एटीएम अब पूरी तरह बेकार पड़े हैं। कई वार्डों में महीनों से एटीएम बंद होने पर लोग नाराज हैं और मरम्मत की मांग कर रहे हैं। वाटर एटीएम ठप रहने के कारण बाजार आने वाले लोग, दुकानदार और वार्ड की आम जनता अब मजबूरी में पानी खरीदकर पी रही है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि एटीएम शुरू होने पर उन्हें काफी सहूलियत होती थी। बाजार आने वाली ग्रामीण महिलाएँ-शम्मा, रानी कुमारी, शगुफ्ता, निकी कुमारी, कुसुम कुमारी और पूजा कुमारी ने कहा कि पहले वे बोतल में एटीएम से पानी भरकर प्यास बुझाती थीं, लेकिन अब उसके बंद होने से उन्हें निजी पैसों से पानी खरीदना पड़ रहा है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मशीन और लगाए गए उपकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.