समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- सिंघिया। कन्हैया पोखर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को नप की एक सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद मिनकू कुमारी ने किया। जिसमें वर्ष 2025- 26 के लिए शशक्त कमिटी द्वारा एक अरब 20 लाख रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिसे मौजूद सभी वार्ड सदस्यों द्वारा गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस संबंध में उपमुख्य पार्षद खुशबू कुमारी ने बताया कि जल जीवन हरियाली, जल नल योजना, नली गली योजना समेत कई जनहित योजना मद में इस राशि को वर्ष 2025- 26 में खर्च करने की योजना बनाई गई है। जिससे नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास किया जा सके। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार जयसवाल, उप मुख्य पार्षद खुशबू कुमारी, अभिमन्यु कुमार सिंह कन्हैया, अमित कुमार बैठा, नन्द किशोर सिंह, रामकुमारी...