हाजीपुर, फरवरी 13 -- गोरौल,संवाद सूत्र। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया। स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी ने बतायी कि नलजल को लेकर एक आवेदन एवं साफ सफाई को लेकर एक आवेदन मिला है। दोनों आवेदन को जांच कराकर समुचित कार्रवाई की जायेगी। हालांकि सफाई जमदार दीपक कुमार को इस समस्या का त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...