कौशाम्बी, फरवरी 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को नगर पंचायत करारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान शिकायत पंजिका पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अंकित न पाए जाने, पंजिका अधूरा एवं सत्यापित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने एवं शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.