हाजीपुर, फरवरी 16 -- गोरौल । संवाद सूत्र नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता साथी को पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाने के ही भटौलिया गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ बरुन साह नगर पंचायत गोरौल में स्वच्छता साथी के पद पर कार्यरत है और डियूटी के दौरान ही शराब पीकर नगर पंचायत कार्यालय में आने जाने बाले के साथ गाली गलौज करते रहता है । इससे आमलोगों को काफी परेशानी होती थी । जिसे नशे की हालत में पकड़ा गया है ।कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताई कि हमें भी सूचना मिली है कि नशे की हालत में गोरौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति पर नियमानुकूल कार्रवाई किया जायेगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...