बरेली, अप्रैल 14 -- फतेहगंज पश्चिमी, नगर पंचायत के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनके घर में कोहराम मच गया। नगर पंचायत कर्मचारी केहर सिंह उर्फ केरी ने गृह क्लेश के चलते अवसाद में आकर रविवार की शाम लगभग 4.00 बजे अपने घर के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी रेखा बाजार में घर का सामान खरीदने गई थीं। पत्नी बाजार से घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। केहर सिंह उर्फ केरी कमरे में लगे पंखे में बंधे दुपट्टा पर लटके थे। लोगों ने दुपट्टा काट कर उनको नीचे उतरा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत होने पर पत्नी रोती हुई बेहोश हो गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया थाना अलीगंज क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.