बलिया, जनवरी 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार की शाम कस्बा के वार्ड नम्बर दो में नशे में धुत युवकों ने नगर पंचायत कर्मचारी के घर पर ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ किया। घटना में कर्मचारी भी घायल हो गया। उसकी पत्नी ने पुलिस को तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है। नगर पंचायत कर्मचारी जयप्रकाश भारती की पत्नी सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके अनुसार जयप्रकाश अपने कमरे में कार्यालय का कार्य कर रहे थे। कुछ अराजकतत्व शराब के नशे में दरवाजे पर शोर गुल कर रहे थे। जयप्रकाश के मना करने और वापस घर जाने के लिए कहने पर युवक भड़क गए और जयप्रकाश को मारने-पीटने लगे। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। सरोज के अनुसार कुछ देर बाद दोबारा दस से बारह की संख्या में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और दरवाजा तोड़ दिए। घर में रखा गमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.