जौनपुर, जनवरी 9 -- जफराबाद। नगर पंचायत कचगांव की ईओ आस्था पाठक का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद नगर पंचायत के नवागत ईओ चंदन कुमार गौंड ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। मड़ियाहूं के ईओ चंदन सिंह गौड़ को नगर पंचायत कचगांव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस दौरान चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने ईओ चंदन कुमार गौड़ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ईओ चंदन सिंह गौड़ ने कहा कि प्रत्येक वार्डो में साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखना एवं जरूरी कार्यो को प्राथमिकता देते हुए कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस दौरान परवेज अहमद खान, आशिफ खान, किशन सिंह, दिवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.