लातेहार, जनवरी 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में अध्‍यक्ष का पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं करने के विरोध में ओबीसी व वैश्‍य समाज के विभिन्‍न संगठनों ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान ओबीसी समुदाय के लोगों ने समाहरणालय गेट के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के जिलाध्‍यक्ष बलराम साहू ने कहा कि लातेहार नगर में 70 प्रतिशत से अधिक ओबीसी समुदाय के लोग निवास करते हैं, बावजूद इसके नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया गया। यह सरकार समाज में असंतोष पैदा करना चाहती है। धमेंद्र प्रसाद ने कहा कि लातेहार नगर में ओबीसी की बहुलता है,बावजूद यहां ओबीसी को आरक्षण नही दिया गया। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि लातेहार की प्रारंभ से ही उपेक्...