अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- चौखुटिया, संवाददाता। गेवाड़ विकास समिति ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष सहित वार्ड सभासदों व पराजित हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया। सभी ने एकजुट होकर नगर के विकास के लिए कार्य करने और समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने का संकल्प लिया। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक निर्वमान ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट ने की। इस दौरान नपं अध्यक्ष सहित चारों वार्ड सभासदों व पराजित हुए प्रत्याशियों का शॉल व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नगर पंचायत सहित ब्लॉक के विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने की बात कही। वक्ताओं में कहा कि क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बन रहा है। सभी के सहयोग से समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.