पीलीभीत, जनवरी 17 -- बरखेड़ा। एक अवैध क्लीनिक संचालित होने की आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्व अधिकारियों के साथ छापा मारा। यह क्लीनिक नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास में संचालित मिली। टीम ने पहुंच कर क्लीनिक के दस्तावेज मांगे। इसके बाद कुछ दस्तावेज लेकर टीम चली गई। नपं अध्यक्ष ने नियमानुसार क्लीनिक संचालन का दावा किया है। कस्बा निवासी एक युवक ने पिछले दिनों आईजीआरएस पर शिकायत की। इसमें उसने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में अवैध रूप से ममता क्लीनिक संचालित हो रहा है। शिकायत में बायो मेडिकल वेस्ट और फायर एनओसी आदि को लेकर भी जिक्र किया गया। शिकायत में कई तरह की अन्य बातों का उल्लेख किया गया। आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद शुक्रवार को बीसलपुर तहसील के नायाब तहसीलदार वीरपाल और बरखेड़ा सीएचसी के एमओआईसी डॉ. लोकेश ...