मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर पंचायतों में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए अलग से राशि आवंटित की जाएगी। नगर पंचायत सरैया की ओर से सत्र 2025-26 के बजट में इन बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से आम सूचना जारी कर संबंधित क्षेत्र के नागरिकों, स्कूल, कॉलेजों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सुझाव मांगा गया है। इस क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण, इलाके को स्वच्छ बनाने के लिए सुझाव देना है। 28 मार्च तक का समय इसके लिए निर्धारित किया गया है। बता दें कि शहरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण को कम करने, प्रतिदिन निकलने वाले कचरा से खाद तैयार करने व अन्य बिंदुओं पर कार्य करने की सलाह दी गई है। इसको लेकर नगर पंचायतों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.