बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। शासन के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायतों में अतिक्रमण के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर-पोस्टर को हटाने का अभियान शुरू हुआ। बैरिया व सिकंदरपुर में चले अभियान में एसडीएम, सीओ व ईओ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। हिसं बैरिया के अनुसार रविवार को नगर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टर को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन तहसील मोड़, बैरिया बाजार तिराहा व देवराज ब्रह्म मोड़ समेत एक दर्जन सार्वजनिक स्थानों से बैनर पोस्टर हटाया गया। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, सीओ मो. फहीम कुरैशी, नायब तहसीलदार रजनीश सिंह व अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान जेसीबी व मजदूरों के साथ अभियान में जुटे रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान व बाजार विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.