गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम दो अत्याधुनिक लीटर पिकर वैक्यूम क्लीनर मशीनें खरीदने जा रहा है। इसकी लागत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इन मशीनों के जरिए सड़कों की सफाई व्यवस्था को आधुनिक, तेज और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। ये मशीनें विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपयोगी होंगी, जहां मैन्युअल सफाई कठिन साबित होती है। सड़क किनारे, डिवाइडर, संकरी गलियां, बाजार क्षेत्र और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जमी धूल, कचरा और प्लास्टिक को यह मशीनें आसानी से वैक्यूम कर सकेंगी। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इन मशीनों के उपयोग से मुख्य सड़कों के साथ-साथ पर्यटन और व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई में बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग सुधारने में भी सहायक होगी।

हिंदी ...