प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। प्रयागराज नगर निगम कई महीने से एक अधिशासी अभियंता (सिविल) के भरोसे चल रहा था। शासन ने इकलौते अधिशासी अभियंता का भी तबादला सहारनपुर कर दिया, लेकिन यहां किसी की तैनाती नहीं की गई है। पूर्व के मानकों के अनुसार नगर निगम में पांच अधिशासी अभियंता (तीन सिविल, एक यातायात और एक बिजली) का पद है। बिजली विभाग में शहर का आकार बढ़ने के बाद नगर निगम में सिविल के लिए आठ अधिशासी अभियंता की मांग की गई। सिविल में नई तैनाती नहीं होने से शहर का पूरा काम एक अधिशासी अभियंता के भरोसे रहा। मार्च में मुख्य अभियंता सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद इकलौते अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या को मुख्य अभियंता का प्रभार भी सौंप दिया गया था। नगर निगम में नए मुख्य अभियंता की मंगलवार को तैनाती हो गई, लेकिन अनिल मौर्या की जगह शासन ने अधिशासी अभ...