भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक व शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने की पहल की है। नगर प्रबंधक द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी होटल, मॉल, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल, प्राइवेट स्कूल और अस्पताल संचालकों के साथ विशेष बैठकों का आयोजन किया गया है। इसके लिए विभिन्न तरह के प्रतिष्ठानों के साथ अलग-अलग तिथियों में बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठकों का दौर 26 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को होटल मालिकों, 27 फरवरी को मॉल व कॉम्प्लेक्स संचालकों, 10 मार्च को हॉस्टल, 11 मार्च को प्राइवेट स्कूलों और 12 मार्च को अस्पताल संचालकों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.