कानपुर, दिसम्बर 1 -- पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के निधन पर महापौर प्रमिला पांडेय ने शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देते हुए नगर निगम व जलकल विभाग में एक दिन के अवकाश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों के प्रति पूर्व सांसद का अपार स्नेह था। वह पूर्व मेयर भी थे। इसके चलते नगर निगम व जलकल विभाग में मंगलवार को अवकाश रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...