रुडकी, जनवरी 16 -- शहर की सड़कों और मुख्य चौराहों को अंधेरे से मुक्त करने के लिए नगर निगम रुड़की ने एक बड़ी योजना तैयार की है। नगर निगम प्रशासन अब शहर के सभी 40 वार्डों में हाई मास्क लाइटें लगाने जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाना है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि निगम के सभी 40 वार्डों में एक एक हाई मास्क लाइटें लगाई जानी है। निगम की तकनीकी टीम ने ग्राउंड पर काम शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...